मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी आंधी और बारिश को लेकर।
राजस्थान में पिछले दो-तीन दिनों से गर्मी का दौर चालू है और गर्मी से लोग परेशान हैं लेकिन अब राहत भरी खबर है मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आज राज्य के कुछ जिलों में आंधी और बारिश का ओरेज अलर्ट जारी किया गया है, राज्य में मौसम बदलते हुए कई जिलों में तेज पड़ रही गर्मी राहत मिली है। देर रात्रि से ही मौसम का मिजाज बदला है और तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है। राज्य में 14 जून तक जयपुर बीकानेर अजमेर भरतपुर संभाग में कुछ भागों में आंधी और बारिश का दौर शुरू होने वाला है।