बीकानेर युवक पर फायरिंग पेर में लगा गोली का छर्रा।
बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना सामने आई है, जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एक युवक पर फायरिंग की गई जिसके बाद उसके पांव में घुटने के पास गोली का छर्रा लगा फायरिंग करने वाला अपने आप को रोहित गोदारा गैंग का बता रहा है, घायल होने वाले युवक का नाम मुकेश गोदारा बताया जा रहा है, ।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला फिरौती से जुड़ा बताया जा रहा है जिसके कारण आज शाम को कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए संदीप नामक युवक ने मुकेश नामक युवक पर फायरिंग की, और तीन-चार फायरिंग के दौरान एक गोली गाड़ी पर भी लगी और एक युवक के घुटने में लगी पीड़ीत के पिता ने बताया कि यह बिना नंबर की गाड़ी में लगातार की पीछा कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और एक कैंपर गाड़ी को भी जप्त किया है।