युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की।
बीकानेर के देशनोक थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है,
देशनोक थाना पुलिस के अनुसार सियावतो का बास निवासी राजेंद्र सिंह चारण ने रिपोर्ट दी कि उसके भाई भगत सिंह आयु 31 वर्ष ने 6 जून को घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना का मालूम चलने के बाद परिजन तुरंत देशनोक की सीएससी लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने जांच करने के बाद उसे मृत् घोषित कर दिया। देशनोक थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज करके मामले की जांच शुरू की है, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया फिलहाल आत्महत्या के कारण मालूम नहीं चल पाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है