June 8, 2026

बीकानेर देर रात्रि को इस क्षेत्र में कुछ लोगों में विवाद हुआ चार घायल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बड़ी खबर इस वक्त मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र से है जानकारी के अनुसार मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र के सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में देर रात्रि को कुछ लोगों में माहौल गर्म हो गया जिसके चलते विवाद हिंसक हो गया, घटना में तीन-चार लोग घायल हुए घटना रात देर रात्रि 3:00 की बताई जा रही है ।

जानकारी के अनुसार सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में मोर पंख भवन के पास गली में शराब पीने की बात को लेकर कुछ लोगों में विवाद हो गया, इसके बाद विवाद हिंसक हो गया घटना में चार लोग घायल हो गए जिनको अस्पताल में इलाज हेतु भेजा गया घटना की सूचना मिलते ही तुरंत ही सीओ सिटी अनुज डाल तुरंत ही मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाल लिया सीओ सिटी के अनुसार मोर पंख भवन के पास शराब पीने की बात को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी हो गई और देखते-देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गए, और उनको गंभीर चोट लगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलते ही एरिया थाना पुलिस व सीओ सिटी खुद तुरंत मौके पर पहुंच गए, और हालात को संभाल लिया और दोनों पक्षों को शांत कर दिया और कानून व्यवस्था बहाल की, किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो जिसके लिए पुलिस बल भी तुरंत तैनात कर दिया गया, और देर रात्रि तक  पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे, पुलिस अब मामले की जांच बारिकी कर रही है परिवाद दर्ज होने के बाद  आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *