राजस्थान में मौसम को लेकर बड़ी जानकारी।
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला और बारिश की वजह से तापमान में कमी देखी गई जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिली लेकिन अब राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है क्योंकि 8 जून से बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावनाएं हैं मौसम विभाग के अनुसार 8 जून से आंधी और बारिश की गतिविधियों में कमी देखी जाएगी जिसकी वजह से दो से तीन डिग्री तापमान में बढ़ोतरी होगी, मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 8 से 11 जून के दौरान कुछ स्थानों पर तापमान 44 से 46 डिग्री दर्ज किया जा सकता है और कहीं कहीं पर लु चलने की संभावना है