June 6, 2026

मौसम विभाग ने आज का आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया।

0
IMG_20260606_114010.jpg

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ है मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पूर्वी भाग में अनेक स्थानों पर मेंघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई वहीं कुछ स्थानों पर भारी बरसात दर्ज की गई है, सर्वाधिक बारिश राज्य के डूंगरगढ़ में 75 मिलीमीटर दर्ज की गई है, और सर्वाधिक तापमान राज्य के गंगानगर जिले में 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री अजमेर में दर्ज किया गया, मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ऊपर बने परिसंचरण के प्रभाव से कुछ स्थानों पर बारिश और आंधी की गतिविधियां अगले दो-तीन दिन तक जारी रहने की संभावना है, उसके बाद राजस्थान के कुछ स्थानों पर हल्की और मध्यम वर्षा दर्ज होने की संभावना है। आंधी और बारिश की गतिविधियों में 8 जून के बाद कमी होने की संभावनाएं हैं वही 2 से 3 डिग्री तापमान भी बढ़ाने की संभावनाएं हैं मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में 8 जून के बाद तापमान 44 से 45 डिग्री दर्ज होने वह हीट वेव की संभावनाएं भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *