बीकानेर बंद मकान से बदबू आ रही थी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची अंदर देखा तो उड़ गए होश।
बीकानेर बंद मकान में व्यक्ति का शव मिलने की घटना बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र से है जानकारी के अनुसार श्री डूंगरगढ़ के आडसर बास क्षेत्र में एक बंद मकान में 45 से वर्षीय युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, शव कई दिनों पूराना होने की वजह से फूल चुका था जिसकी वजह से घर के अंदर से बदबू आने की वजह से पूरे मामले का खुलासा हुआ, सुचना मिलने के बाद डुगरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का दरवाजा तोड़ा और शव कब्जे में लिया, ।
मिली रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में पिछले दो दिनों से मकान से दुर्गंध आ रही थी तो क्षेत्र वासियों को किसी अनहोनी होने की आशंका के चलते मामले की सूचना पुलिस को दी इसके बाद पुलिस वह स्थानीय सेवादार मौके पर पहुंचे, पुलिस ने देखा जब मकान का दरवाजा बंद पड़ा था तो पुलिस ने गवाहो की मौजूदगी में दरवाजा तुड़वाया, दरवाजा खुला तो देखते ही सबके होश उड़ गए,
क्योंकि घर के अंदर चारपाई के ऊपर व्यक्ति का शव पड़ा था जो की काफी पुराना होने की वजह से क्षत विक्षत हो चुका था, पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मृतक की पहचान कुलदीप पुगलिया आयु 45 वर्ष के रूप में हुई मौजूद लोगों के अनुसार कुलदीप अविवाहित था और अपने मामा के घर में पिछले काफी समय से यही रह रहा था। और एक-दो दिन पहले उसकी मृत्यु हो गई थी अकेला होने की वजह से कि किसी को इस बात का मालूम नहीं चला।
पुलिस ने व्यक्ति का शव मोर्चरी में रखवाया है अब मामले की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है, परिजनों की को सूचित कर दिया गया है।