बीकानेर बिजली विभाग ने इस क्षेत्र में बिजली चोरी पकड़ी लगाया 5.60 लाख जुर्माना लगाया।
बीकानेर के जूनागढ़ के पास चोतीना कुआं क्षेत्र में स्थित एक होटल पर बीकेईएसएल की टीम ने बिजली चोरी का बड़ा मामला पकड़ा है मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी पकड़ी है। बीकेएसएल प्रवक्ता के अनुसार होटल में बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर विजिलेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच की और बिजली अधिनियम की धारा 135 के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित होटल पर 560000 की वीसीआर भरी।