May 27, 2026

मौसम विभाग की आंधी और बारिश गर्मी को लेकर खबर।

0
IMG_20260527_152509.jpg

राज्य में नोतपा  शुरू होने के बाद में लगातार भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और पारा 45 डिग्री पार दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग ने आज 27 में को बारिश और गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है ।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में चल रहे हीटवेव में वह उषणरात्रि का दौरा आगामी दो-तीन दिन और जारी रहने की प्रबल संभावना है इस दौरान अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री दर्ज होने की संभावना है कोटा संभाग बीकानेर संभाग में शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री दर्ज होने की संभावना है पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 27 -28 म ई को कहीं कहीं अधिकतम तापमान 48 डिग्री के आसपास भी  र्दज हो सकता है ।

मौसम विभाग के अनुसार एक अच्छी खबर यह है कि एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 28 म ई से राज्य के कुछ भागों में दिखाई देगा जिससे आंधी और बारिश की गतिविधियां शुरू होने की प्रबल संभावनाएं हैं आंधी बारिश की गतिविधियों में 30 मई से बढ़ोतरी होने तथा जून के प्रथम सप्ताह में कुछ भागों में आंधी में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावनाएं हैं नए विक्षोभ का सर्वाधिक असर 29 से 31 मई के दौरान होने की संभावना है इस दौरान भरतपुर अजमेर कोटा उदयपुर जोधपुर बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी तेज हवाएं 60 से 70 किलोमीटर प्रति रफ्तार तथा कहीं-कहीं बारिश होने की प्रभाव संभावना है आंधी बारिश का असर 29 म ई से तापमान 2 से 3 डिग्री गिरावट होने वह 29 से 30 मई से हीटवेव में राहत मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *