May 15, 2026

बीकानेर ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला ग्रामीणों ने हाइवे जाम किया।

0
IMG-20250817-WA0067.jpg

बीकानेर/ बीकानेर- नोखा राष्ट्रीय नेशनल हाईवे पर पालना बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर को एक जबरदस्त सड़क हादसा होने से क्षेत्र में तनाव हो गया पालना में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे तुरंत बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है ।

घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और हाईवे पर जाम लगा दिया ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण रोजाना हादसे  होते हैं जिससे स्कूल के बच्चों और राहगीरों की जान खतरे में रहती है एएसआई हनुमत सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे पुलिस ने एक बार समझाइश करके रास्ता खुलवायालेकिन प्रशासन की ओर से ठोस आश्वासन न मिलने पर ग्रामीणों ने दोबारा हाईवे जाम कर दिया प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का आरोप है की पालना बस स्टैंड पर सुरक्षा के उपाय को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई ग्रामीण अब मौके पर स्पीड ब्रेकर बनाने की लिखित मांग पर पड़े हुए हैं ग्रामीणों का कहना है कि यदि यहां पर गती अवरोधक होते तो इस घटना को टाला जा सकता था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *