बीकानेर पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच को गिरफ्तार किया।
बीकानेर के नया शहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है कार्यवाही नया शहर थाना इलाके में सीताराम गेट के पास की गई यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ सीओ सिटी अनुज डाल के निकट सुपरविजन में थाना अधिकारी रोहित चौधरी की टीम ने की पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर सीताराम गेट के पास छापेमारी करके ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया जिनके पास से पुलिस ने 21350 नगदी जप्त किया पुलिस की इस कार्रवाई में थाना अधिकारी रोहित चौधरी शेर सिंह पुरुषोत्तम रामकिशन सुनील कैलाश कलवीर भी शामिल रहे