बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई नशा तस्करों की खलबली मची अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया।
बीकानेर शहर में नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस व प्रशासन अपना शिकंजा लगातार कसता जा रहा है इसी के तहत मंगलवार को भूटटो के बास क्षेत्र में तस्कर मेहंदी हसन पुत्र राजू खान द्वारा अवैध रूप से किए गए निर्माण पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर उसे गिरा दिया गया ।
एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में शुरू हुई इस कार्रवाई के तहत अपराधियों की केवल गिरफ्तारी नहीं बल्कि उनकी काली कमाई से खड़े किए गए अवैध साम्राज्य को भी निशाना बनाया जा रहा है जानकारी के अनुसार मेहंदी हसन एक शातिर नशा तस्कर है जिसके खिलाफ करीब सात अपराधिक मामले पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है
मंगलवार सुबह आईपीएस अनुष्ठा कालिया के निर्देशन में सदर थाना अधिकारी सुरेंद्र पांचार और बीडियो तहसीलदार महेंद्र सिंह चारण भारी पुलिस जाप्ता सहित मौके पर पहुंचे और अवैध बनाए गए मकान के हिस्से को जेसीबी द्वारा गिरने की कार्रवाई शुरू की प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर तमाशा देखने वालों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य अपराधियों के आर्थिक ढांचे को चोट पहुंचाना है तस्करो और गैंगस्टर द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए कब्जों को और अवैध कमाई से बनाई गई संपत्ति को पुलिस चिन्हित कर उसे ध्वस्त कर रही है इस बुलडोजर एक्शन ने साफ कर दिया कि बीकानेर में अपराध के साहरे खड़ा किया गया कोई भी निर्माण अब सुरक्षित नहीं रहेगा पुलिस ने बताया कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।