May 12, 2026

बीकानेर जल्द ही मिलेगी नहरबंदी से निजात।

0
IMG-20250817-WA0045.jpg

बीकानेर शहर वासी पिछले 45 दिनों से लगातार नहरबंदी की वजह से परेशानियों का सामना कर रहे थे और पानी की किल्लत से जूझ रहे थे जिसको लेकर अब बड़ी खबर सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले 45 दिनों से चल चल रही नहरबंदी आखिरकार समाप्त हो गई और पंजाब से पानी छोड़ दिया गया है और इसके 17 -18 मई के बीच बीकानेर पहुंचने की उम्मीद है फिनिशिंग कार्य अधूरा होने के कारण पंजाब के हरिके बैराज से रात 12:00 के बजे के बजाय सोमवार दोपहर 12:00 बजे 12 घंटा देरी  से पानी छोड़ा गया रात्रि तक इसकी मात्रा बढ़ाकर 500 की कुयुसेक कर दी गई यह पानी 50 से 60 घंटे में 204 किलोमीटर का सफर तय करके राजस्थान की सीमा  मिता वाली पहुंचेगा और फिर  बीकानेर जिला सीमा की दूरी 150 से 170 किलोमीटर है नहर में एक महीने से जमा कचरे के कारण पानी को बीकानेर में पहुंचने में करीब 6 दिन का समय लगेगा ।

जानकारी में बता दें कि पिछले 30 दिनों से बीकानेर शहर और आसपास के गांव  भंडार किए हुए पानी पर निर्भर है सोमवार सुबह तक 310 एमएलडी पानी बीछवाल जलाशय में स्टॉक था 40 एमएलडी की खपत के अनुसार यह केवल 7 दिन के लिए ही है सोभासर जलाशय गजनेर लिफ्ट से जुड़े इस जलाशय में 370 एमएलडी पानी है जो 40 एमएलडी की दैनिक दैनिक खपत के हिसाब से 9 दिन तक चलेगा अगर 17 -18 में तक पानी नहीं पहुंचता है तो बीछवाल इलाके में पानी की कटौती बढ़ानी पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *