पुलिस ने चार तस्कर पकड़े नगदी पकड़ीं स्कॉर्पियो गाड़ी भी जप्त की
बीकानेर में जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है यह कार्रवाई नोखा पुलिस ने की है पुलिस ने भारी मात्रा में समेक और नकदी और लग्जरी गाड़ी के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर नशे के अवैध कारोबार पर वार किया है।
नोखा थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज को लंबे समय से जोरावर पुरा इलाके में एक मकान में मादक पदार्थों की खरीद और बेचने की सूचना मिल रही थी सूचना की पुष्टि होने पर थाना अधिकारी के निर्देशन में गठित टीम ने योजना बंद तरीके से मकान पर छापेमारी की और अचानक पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से मौके पर मौजूद तस्करो को भगाने का मौका भी नहीं मिला तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके पर 265 ग्राम समेंक बरामद की जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है इसके अलावा समेंक बेचकर कमाई गई 160000 रुपए की नगदी और तोलने के लिए इस्तेमाल होने वाले डिजिटल कांटे और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली दो स्कॉर्पियो गाड़ियां भी जप्त की है मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान मनोज खिचड़ कृष्ण शेर सिंह और शीशपाल के रूप में हुई है इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर तन सुखराम रामेश्वर लाल रामेश्वर और सतीश आदि टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही पुलिस अब आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि यह मालूम किया जा सके कि यह समेंक कहां से लाई गई थी और किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई करनी थी पुलिस आरोपियों के मोबाइल रिकॉर्ड भी चेक कर रही है ताकि इस तस्करी के पूरे नेटवर्क और उसमें शामिल अन्य लोगों का खुलासा किया जा सके।