May 9, 2026

बीकानेर कोटगेट थाना क्षेत्र में आगजनी की घटना दमकल की गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची।

0
IMG_20260509_133227.jpg

बीकानेर आगजनी की घटना बीकानेर के कोर्ट गेट थाना इलाके के त्यागी वाटिका क्षेत्र से है जहां पर सामुदायिक भवन के पास एक मकान में आग लगने की घटना घटित हुई, जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना सामुदायिक भवन के पास संदीप भार्गव के मकान में उसे समय घटित हुई जब छत पर पड़े कबाड़ में मधुमक्खियां ने डेरा डाल रखा था और मधुमक्खी का छत्ता हटाने के लिए धुआं करने के लिए आग जलाई गई तो छत पर आग जलाते ही छत पर पड़े कबाड़ ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग में विकराल रूप धारण कर लिया, और पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया, आग का विकराल रूप दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, और सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की बड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई घटना की सूचना मिलते ही कोर्ट गेट थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने मिलकर आग पर कई देर मस्कत करने के बाद काबू पा लिया,

कोर्ट गेट थाना पुलिस के एएसआई विजय कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला मधुमक्खियां का छत्ता हटाने के लिए जलाई गई आग के दौरान लापरवाही सामने आई है, पुलिस ने आमजन से यह अपील भी की है कि ऐसी लापरवाही ना करें क्योंकि छोटी सी लापरवाही के कारण बड़ा हादसा घटित हो सकता है, इसलिए सावधान रहे जागरूक रहे सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *