महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की।
बीकानेर के कोतवाली थाना इलाके में सोमवार को एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
घटना शीतला गेट के बाहर सीता मंदिर के पीछे स्थित एक मकान की है जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक महिला के पति सुखराम गोदारा द्वारा पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि वह रोज की तरह अपनी टैक्सी लेकर बच्चों को जैन स्कूल छोड़ने गया था घर पर उसकी पत्नी अकेली थी दोपहर करीब 12:00 बजे पड़ोसी असलम ने उसे फोन करके बताया कि उसकी पत्नी ने घर पर फंदा लगा लिया है।
सूचना मिलते ही सुखराम बदहवास हालात में घर पहुंचा और तुरंत पत्नी को फंदे से उतार कर अपनी ही टैक्सी में पीबीएम अस्पताल लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत् घोषित कर दिया कोतवाली थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी में रख्या पति सुखराम की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली फिलहाल आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर मामले की जांच के प्रयास कर रही है।