बीकानेर पुलिस की लगातार दूसरे दिन कार्रवाई एमडी सहित पकड़ा
बीकानेर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नोखा थाना इलाका पुलिस ने दूसरे दिन लगातार घातक पदार्थ एमडी सहित एक 19 वर्षीय से युवक को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में ऑपरेशन नीलकंठ अभियान शुरू किया गया। जिसको लेकर सीओ जनरेल सिंह के सुपरविजन में नोखा थाना पुलिस ने लगातार दूसरे दिन कार्रवाई की मामले को लेकर खाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस टीम को सूचना मिली कि बाईपास पर 6.2 ग्राम एमडी सहित भवानी वाल्मीकि आयु 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने घेराबंदी करके युवक को गिरफ्तार किया तो उसके पास से एमडी बरामद हुई। पुलिस ने शनिवार को भी एक कार्रवाई की जिसमें 2 आरोपीयों के पास से 19.5 ग्राम एमडी बरामद हुई 7 लाख से अधिक नगदी वह एक्सेप्ट कार भी बरामद की।पुलिस की टीम के सब इंस्पेक्टर मोहनलाल मीणा, कांस्टेबल रामेश्वर लाल बिश्नोई, तेजाराम, जेठूसिंह और बाबूलाल शामिल रहे अब पुलिस आरोपियों से गहनता से अनुसंधान कर रही है।