युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की।
युवक द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला बीकानेर के करर्णी इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र से है जहां पर एक फैक्ट्री में शाम के समय एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार शाम के समय करीब 6:15 पर सूचना मिली की फैक्ट्री के अंदर युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है मृतक युवक की पहचान मनीष पुत्र शिवदत्त शर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी मेह गांव जिला भिंड मध्य प्रदेश के रूप में हुई सूचना मिलने के बाद मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया पुलिस की मौजूदगी में युवक के शव। को फंदे से नीचे उतरा गया और खादिम खिदमतगार सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम के कार्यकर्ता एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और युवक के शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सा को द्वारा जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया फिलाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृत्यु के कारण का पता लग रही है।