राजस्थान मौसम विभाग का आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट।
राजस्थान में लगातार तेज गर्मी का प्रकोप जारी है ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री के मध्य दर्ज किया जा रहा है सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 46. 4 डिग्री दर्ज किया गया है राज्य के कई भागों में हीट वेव का दौर जारी है अगले 24 से 48 घंटे तक जारी रहने की संभावना है।
हालांकि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभाव से दोपहर बाद आगामी तीन-चार दिन मेंध गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर हवा चलने की संभावना है और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है ।
मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद राज्य के जैसलमेर फलोदी जोधपुर बीकानेर श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ चूरू नागौर पाली सिरोही उदयपुर चित्तौड़गढ़ भीलवाड़ा अजमेर कोटा बूंदी जयपुर और आसपास के क्षेत्र में बादल मंडराने की संभावना है और कई क्षेत्रों में मेंध गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।