बीकानेर रेल की पटरी पर मिला व्यक्ति का शव।
बीकानेर शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, मिली जानकारी के अनुसार करणी नगर इंडस्ट्रियल एरिया में, पुत्री के पास एक युवक का शव मिला, मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंची, और खादिम खिदमतगार सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ता भी सूचना पर मौके पर पहुंचे और मृतक के सब को एंबुलेंस के द्वारा पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान नहीं हो पाई है ट्रेन की चपेट में आया है या आत्महत्या की है इस बात की पुलिस जांच कर रही है।