बीकानेर तेज गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय को लेकर बड़ी खबर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बीकानेर जिले में तापमान बढ़ोतरी से गर्मी भीषण गर्मी व हीट वेव के मौसम को देखते हुए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार बीकानेर जिले के कक्षा प्री प्राइमरी से आठवीं तक के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में दिनांक 27.4.26 से शैक्षणिक कार्य प्रत्यक्ष 7:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जा सकता है समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं समस्त स्टाफ व संचालित अन्य परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा।
