April 25, 2026

बीकानेर कोर्ट गेट थाना पुलिस की  अनैतिक गतिविधि पर कार्रवाई।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर की कोर्ट गेट थाना पुलिस लगातार अनैतिक गतिविधियों पर कार्रवाई कर रही है जिसके चलते रात्रि में कोर्ट गेट थाना पुलिस ने शहर के व्यस्त क्षेत्र में बोथरा कंपलेक्स के नजदीक चल रहे हथाई कैफे पर अचानक छापेमारी की कार्रवाई की जिसको देखकर पुलिस भी हैरान रह गई, ।

थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार कैफे के अंदर नियमों के विरुद्ध बंकरनुमा केबिन बना रखे थे, जहां पर अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थी, पुलिस की छापेमारी के समय पांच यूवतिया व चार युवक संदिग्ध अवस्था में मिले, पुलिस ने यूवतियों को कड़ी हिदायत और समझाइश के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जबकि युवकों को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों में कैफे मालिक और उसका असिस्टेंट भी शामिल है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है और इस  में कौन-कौन लिप्त है उसका पता लगाने में लगी हुई है

थाना अधिकारी ने साफ तौर पर का है कि क्षेत्र में इस तरह की अनैतिक  गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी पुलिस द्वारा समय-समय पर जांच की जाएगी। ताकि शहर कै युवा इस दलदल में न फंसे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *