April 23, 2026

बीकानेर के प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी का निधन हुआ।

0
IMG_20260423_132450.jpg

बीकानेर के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी, शिवरतन अग्रवाल और फन्ना बाबू, के निधन की दुखद खबर सुनते ही बीकानेर में शोक की लहर दौड़ गई, फन्ना बाबू का निधन चेन्नई के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से हो गया, मिली जानकारी के अनुसार फन्ना बाबू अपनी पत्नी के इलाज हेतु चेन्नई गए हुए थे, और अस्पताल में पत्नी की देखभाल कर रहे थे तभी उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई और हार्ट अटैक आ गया। और तमाम कोशिशें के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका उसे समय परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में ही मौजूद थे।

शिवरतन अग्रवाल की पार्थिव देह को विशेष विमान के जरिए चेन्नई से उनके गृह नगर बीकानेर लाया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को 24 अप्रैल को बीकानेर में किया जाएगा। उनके निधन पर शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और राजनेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *