April 17, 2026

बीकानेर के इस क्षेत्र में पुलिस ने पकड़े गए संदिग्धो की निकाली परेड

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर शहर के गंगा शहर थाना  पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी आपराधिक वारदात को टाल दिया गत दिनों की रात्रि को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए आरोपियों में रामा नागोरी मयूर खान मनीष भाटी जयनारायण जाट सहित अन्य शामिल है ।

शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि यह सभी गत रात्रि किसी बड़े कांड को अंजाम देने की कोशिश में थे कार्रवाई के तहत गंगा शहर थाना पुलिस में इन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर गंगा शहर थाने से कोचर सर्किल तक परेड निकाली और क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी से लोगों की चर्चा का माहौल बना रहा थाना अधिकारी परमेश्वर सुथार के निर्देशन में पुलिस टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी पुलिस की इस तुरंत कार्रवाई से एक संभावित बड़ी घटना को समय रहते टाल दिया गया जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में पुलिस पर भरोसा बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *