बीकानेर गाड़ियों में बैठकर आए बदमाश गुंडागर्दी की क्षेत्र में फैली दहशत।
बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है जानकारी में बताया जा रहा है कि श्रवण गोदारा नामक युवक पर हमला करने की नीयत से दो गाड़ियों में सवार करीब 12 -13 युवक क्षेत्र में पहुंचे इसके बाद गली में दहशत फैल गई लोगों के डर के कारण घरों में कैद होना पड़ा घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ।
जानकारी के अनुसार गंगा शहर थाने का हिस्ट्रीशीटर रामा नागोरी कुछ दिन पहले श्रवण गोदारा के साथ जमीन को लेकर पिछले एक महीने से विवाद चल रहा था इसी के चलते आरोपी अपने साथियों के साथ हमला करने पहुंच गए थे सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर रवाना हुई देर रात्रि बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रामा नागोरी को साथियों सहित पकड़ हुए कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस के अनुसार सभी आरोपी बड़ी घटना की फिराक में थे फ समय रहते कार्रवाई कर साजिश को नाकाम कर दिया पुलिस रामा नागोरी के दो अन्य साथियों को तलाश कर रही है तथा उनके संभावित ठिकाना पर छापेमारी भी कर रही है यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन सीओ हिमांशु शर्मा के सुपरविजन तथा गंगा शहर थाना अधिकारी परमेश्वर सुधार के नेतृत्व में की गई।