April 16, 2026

बीकानेर जबरदस्त सड़क हादसे में 12 लोग घायल।

0
IMG_20260407_122738.jpg

बीकानेर के पालना के नजदीक भादू पेट्रोल पंप के पास देर रात्रि एक सड़क हादसा घटित हुआ जहां पर जोधपुर से रवाना होकर बीकानेर से संगरिया की तरफ जा रही एक यात्री बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया बस में सवार लगभग 11- 12 यात्री घायल हो गए दुर्घटना में बस के ड्राइवर को सबसे ज्यादा गंभीर चोट लगी है शुरुआती उपचार देने के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया है।

वहीं दुर्घटना में शिकार हुए अन्य सभी यात्रियों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज किया जा रहा है बताया जा रहा है कि इस बस में बीकानेर की सोशल मीडिया इनफुलुएसर मोनिका राजपुरोहित उनकी बहन  सफर कर रही थी जो घटना में घायल हो गई हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस  वह समाज सेवी संस्थाएं खिदमतगार ख़ादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया पुलिस की टीम और 108 एम्बुलेंस द्वारा सभी घायलों को बिना देरी किए पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया जिसकी वजह से उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *