बीकानेर इस क्षेत्र में नाले में पड़ा मिला व्यक्ति का शव जांच में जुटी पुलिस।
बीकानेर के सदर थाना इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, मिली जानकारी के अनुसार पीबीएम इलाके में अस्पताल के नजदीक से निकल रहे गंदे नाले में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस पूरी टीम सहित मौके पर पहुंची और वहां इकट्ठा हुई भीड़ को हटाया और व्यक्ति के शव को, सेवादारों की मदद से नाले से बाहर काफी मस्कत के बाद निकलवाया, व्यक्ति का शव बहुत ही ज्यादा क्षत विक्षत अवस्था में था जिसकी वजह से मृतक की पहचान नहीं हो पाई पुलिस आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज वह के थानों की गुमशुदगी के अनुसार जांच शुरू कि है फिलहाल व्यक्ति केशव को पुलिस ने पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है।