बीकानेर युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या की।
आत्महत्या की दिल दहला देने वाली खबर बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र से है जहां पर सुभाष पुरा क्षेत्र में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली जिससे क्षेत्र में एक बार हड़कंप मच गया मृतक युवक की पहचान कुंदन कुमार प्रजापत के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार घटना के समय युवक के परिवार के सदस्य विवाह समारोह में गए हुए थे इस दौरान युवक ने घर में पहली मंजिल पर बने कमरे में पोटाश पिस्टल से अपने सर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली, युवक की मृत्यु मौके पर ही हो गई, घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और जांच शुरू कर दी पुलिस ने मौके पर हथियार भी बरामद कर लिया है और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पी बी एम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया, अब तक मिली सामने आया है कि युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा था और पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका था, फिलहाल पुलिस सभी पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।