बीकानेर महिला ने गहनें पार किये।
बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है पार्लर में काम करवाने आई एक अज्ञात महिला ने ब्यूटी पार्लर की मालकिन की नजर चुकते ही दराज में रखे लाखों की जेवरात पार ही कर लिए मामला अब पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद दर्ज किया गया है ।
पीड़िता भगवती माली ने बताया कि वह अपने घर में ही ब्यूटी पार्लर संचालित करती है गत 16 मार्च को दोपहर करीब 2:00 बजे एक महिला पार्लर में हेयर ट्रीटमेंट करवाने के लिए आई थी ट्रीटमेंट के दौरान भगवती किसी काम से घर के अंदरूनी हिस्से में गई महिला ने इसी कुछ मिनट में फायदा उठाते हुए ब्यूटी पार्लर की दराज में रखे हुए सोने के जेवरात जिन में से एक गले का हार कानों के कुंडल कानोती और पाजेब शामिल थे निकाल लिए और वहां सिफुचक्कर हो गई जब ब्यूटी पार्लर मालकिन वापस आई तो महिला गायब थी और दराज खाली मिला।
घटना के तुरंत बाद उन्होंने गंगा शहर थाने में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन मामले में सक्रियता नहीं दिखाई तो हार कर पीडीता न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक क कार्यालय में परिवाद पेश कर न्याय की मांग की जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अब गंगा शहर थाने में पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज शुरू करके महिला की तलाश शुरू कर दी है।