बीकानेर लाखों की ठगी का मामला दर्ज।
बीकानेर सेना के एक जवान के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आए हैं साइबर ठगी करने वालों ने ऐड्रेस अपडेट करने के बहाने जवान के खाते से ₹364405 रुपए निकाल लिए इस संदर्भ में महाजन के थाने में मामला दर्ज करवाया गया है
घटना 9 मार्च को घटित हुई परिवादी उपेंद्र कुमार जो बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले हैं अपनी बटालियन के साथ महाजन महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्ध अभ्यास के लिए आए हुए थे उपेंद्र एक स्पीड पोस्ट का इंतजार कर रहे थे इस दौरान उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया फोन करने वाले शख्स ने खुद को कोरियर बॉय बताया और स्पीड पोस्ट का पता अपडेट करने के लिए कहा ।धोखेबाज ने जवान को एक क्यूआर कोड भेजा और उसे पर ₹5 ट्रांसफर करने के लिए कहा पहले अपने एक्सिस बैंक के खाते से पेमेंट भेजने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुई तो इसके बाद उन्होंने अपने पंजाब नेशनल बैंक के खाते से उस कोड पर ₹5 पेमेंट कर दिया रुपए ट्रांसफर होने के बाद स्क्रीन पर एक फॉर्म खुला जिसमें उपेंद्र ने अपना पता अपडेट कर दिया है शाम तककोरियर वाले लड़के का फोन नहीं आया तो उनको शक हुआ तो उन्होंने अपने बैंक खाता चेक किया खातों से कुल 364405 रुपए गायब मिले इस बात की सूचना उन्होंने तुरंत 1930 पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई