March 17, 2026

बीकानेर दो व्यापारियों में खूनी संघर्ष घायल का इलाज जारी।

0
IMG_20260317_213933.jpg

दो व्यापारियों में आपस में झगड़े का मामला बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र से है जहां रविवार रात्रि को एक कैंफे संचालक और मिठाई व्यापारी के बीच मारपीट हो गई दोनों की दुकान आसपास है घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें दोनों व्यापारी आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं घटना में एक युवा घायल हुआ है जिसको बीकानेर रैफर किया गया है थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट मिली है सीओ जनेरल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं मुकेश रेगर ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि मैं और मेरा बड़ा भाई मुरलीधर मारुति चौक में क्रेजी इवेंट के नाम से कैफ़े चलाते हैं अभिषेक अंकित भवानी शेखावत अंशुमान सिंह और दिनेश पंचारिया लंबे समय से उनसे कैफ़े चलाने के बदले मंथली मांगते हुए जाति सूचक गालियां भी देते हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे थे शाम के समय करीब 7:00 बजे मुकेश और उसका बड़ा भाई कैफ़े के बाहर खड़े थे इसी  समय सभी आरोपी अपने साथ 5-6 अन्य लोगों को लेकर वहां पहुंचे और मुरलीधर को जाति सूचक गालियां देने लगे  साथ ही नशे के लिए पैसे मांगने लेंगे पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने मुरलीधर के साथ मारपीट भी की।

दूसरे मिठाई व्यापारी रामेश्वर लाल ने बताया की मुरली रेगर उनकी दुकान पर मिठाई लेने और पैक कराने आया था जब उनके बेटे अभिषेक ने पुरानी उधारी के पैसे मांगे तो मुरली ताव में आ गया और आरोप है की मुरली उसका छोटा भाई मुकेश और 5-7 अन्य लोग दुकान में घुसे और मिठाई का काउंटर उठकर बाहर फेंक दिया रामेश्वर लाल का आरोप है की मुरली ने उनके बेटे अंकित की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया और सोने की चेन तोड़ ली साथ ही धमकी दी कि यदि पुलिस में कार्रवाई की तो एससी एसटी के मामले में फंसा देंगे इस झड़प में अंकित शर्मा और मुरली रेगर को गंभीर चोट आई है पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है मामले की जांच सीओ जनरेल सिंह खुद कर रहे हैं पुलिस सीसीटीवी फुटेज खगाल रही है ताकि झगड़े की शुरुआत और हमले की पुख्ता जानकारी का पता लगाया जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *