दर्दनाक सड़क हादसा 5 लोगों की मृत्यु।
बीकानेर/भीषण सड़क दुर्घटना राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से है जहां दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु हो गई दुर्घटना रावतसर पल्लू हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर गांव बरमसर के नजदीक घटित हुई जहां पर ट्रक ट्रॉले और बस के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु हो गई वह कई लोग घायल हो गए घायलों को रावतसर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया है बस गंगानगर से जयपुर की तरफ जा रही थी पांच गंभीर घायलों को फिलहाल हायर सेंटर रेफर किया गया है।