बीकानेर कबाड़ के गोदाम के बरामदे में मिला व्यक्ति का शव।
बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र में घडसीसर पुलिया के पास स्थित एक कबाड़ के गोदाम में एक युवक का शव मिला इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई शमशान भूमि के ठीक सामने बने गोदाम में शव देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया,
घटना की सूचना मिलते ही गंगा शहर थाना पुलिस की टीम व सामाजिक संस्था खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार सहित मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के द्वारा मृतक के शव को पुलिस की मौजूदगी में पीबीएम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर द्वारा जांच करने के बाद व्यक्ति को मृत घोषित किया और शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया ।
पुलिस जांच के अनुसार मृतक की पहचान मोहन नगर निवासी मेघराज के रूप में हुई है वह कबाड़ के गोदाम के बरामदे में किस परिस्थिति में पहुंचा उसकी मौत कैसे हुई यह अभी पहेली बना हुआ है फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और मृतक के परिजनों को सूचित किया है पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध है लेकिन मृत्यु की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी पुलिस गोदाम मालिक और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जाए कि मेघराज को आखिरी बार कब और किसके साथ देखा गया था