March 17, 2026

बीकानेर उदारी मांगने पर युवक की हत्या।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर मामूली रुपयों को लेकर हत्या का मामला बीकानेर के नोखा क्षेत्र से है जहां पर एक युवक की मृत्यु थोड़े से विवाद के कारण हो गई घटना जसरासर थाना क्षेत्र की है जहां मारपीट के बाद एक युवक ने दम तोड़ दिया घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान उत्तामदेसर गांव निवासी हरिराम आयु 32 के रूप में हुई है जो अपने गांव में एक परचून की दुकान चलाता था जानकारी के अनुसार गांव के ही नरेंद्र जाट पर हरिराम के करीब 500 ₹ उधार थे सोमवार रात्रि को जब हरिराम ने अपने रुपए मांगे तो दोनों के बीच मामला गर्म हो गया और देखते-देखते विवाद बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई इस दौरान हरिराम को गंभीर चोट लगी घायल अवस्था में उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मृत्यु हो गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की नोखा सीईओ जरनैल सिंह के अनुसार आरोपी नरेंद्र जाट को राउंडअप कर लिया है और उसे गहनता से पूछताछ की जा रही है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *