March 17, 2026

बीकानेर अवैध घरेलू गैस सिलेंडर की रिपेयरिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई जखीरा पकड़ा।

0
IMG_20260315_205729.jpg

बीकानेर /बड़ी कार्रवाई अवैध गैस रिफलिंग को लेकर है जानकारी के अनुसार रसद विभाग के परिवर्तन दल एवं पुलिस टीम द्वारा शनिवार दिए रात्रि संयुक्त रूप से जंभेश्वर नगर में जसनाथ जी की बगेची के नजदीक अचानक छापेमारी कर  मौके से 56 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर एक इलेक्ट्रिक कांटा गैस रिफिलिंग मशीन जप्त की गई है।

इसके अलावा अवैध गतिविधि में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी को भी पुलिस ने जप्त किया है जिला रसद अधिकारी श्री नरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की कार्रवाई के दौरान एक बाड़े में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का भंडार मिला तथा रिफिलिंग की जा रही थी जप्त किए गए सिलेंडरों में इंडेन के 43 एचपी के दो भारत गैस के 11 सिलेंडर मिले मामले में संबंधित व्यक्ति की पहचान विष्णु बिश्नोई के रूप में की गई है।

जिला परिवर्तन अधिकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान जप्त किए गए सिलेंडरों को वेद मगाराम गैस एजेंसी बीकानेर के यहां सुपुर्द किया गया है जबकि बोलोरो पिकअप वाहन को नया शहर पुलिस थाने को सुपुर्द किया गया है मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत धारा 6ए में जिला कलेक्टर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत का नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले में जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार गठित की गई टीम परिवर्तन दल द्वारा अवैध गैस भंडारण घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग तथा अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण तथा व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *