बीकानेर एसपी ऑफिस के आगे आत्मदाह करने वाले युवक को लेकर खबर।
बीकानेर बड़ी खबर इस वक्त एसपी कार्यालय के सामने पेट्रोल छइड़कर खुद को आग लगने वाले युवक को लेकर है जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जयपुर में इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई युवक करीब 80% तक झुलस गया था जिसको पहले पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर जयपुर कर दिया था सदर थाने के एएसआई तने राव सिंह के अनुसार खाजूवाला क्षेत्र के चार बीडीएम गांव निवासी रामलाल आयु 35 वर्ष शुक्रवार को दोपहर करीब 3-4 बजे के करीब बीकानेर एसपी कार्यालय पहुंचे थे और कुछ देर बाद में चिल्लाते हुए बाहर आया और एसपी ऑफिस के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली अचानक हुई इस घटना से वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया आग की लपटो से घिरे युवक को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसे तुरंत बचाने के लिए दौड़े पुलिस ने आग बुझाकर युवक को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया डॉक्टरों के अनुसार युवक 80% तक झुलूस चुका था उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एंबुलेंस के जरिए जयपुर रैफर किया था जयपुर में इलाज के दौरान सवेरे उसकी मृत्यु हो गई जिसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी