March 18, 2026

पूज्या रामीदेवी रामनारायण राठी राजकीय बालिका सैनिक स्कूल जयमलसर, बीकानेर एवं महाराव शेखाजी राजकीय बालिका सैनिक स्कूल मोहनपुरा, सीकर में (सत्र 2026-27) विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

0
IMG-20250817-WA0050.jpg

पूज्या रामीदेवी रामनारायण राठी राजकीय बालिका सैनिक स्कूल जयमलसर, बीकानेर एवं महाराव शेखाजी राजकीय बालिका सैनिक स्कूल मोहनपुरा, सीकर में (सत्र 2026-27) विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

बीकानेर, 13 मार्च। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर द्वारा सत्र 2026-27 से संचालित होने वाले दो राजकीय बालिका सैनिक स्कूलों में विभिन्न पदों के लिये प्रतिनियुक्ति के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूज्या रामीदेवी रामनारायण राठी राजकीय बालिका सैनिक स्कूल जयमलसर, बीकानेर एवं महाराव शेखाजी राजकीय बालिका सैनिक स्कूल मोहनपुरा, सीकर में विभागीय शिक्षकों एवं कार्मिकों से प्रतिनियुक्ति के आधार पर आवेदन मांगे गए हैं।

आदेशानुसार विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किये गये हैं, इनमें वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक लेवल-2, अध्यापक लेवल-1, वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक, पुस्तकालयध्यक्ष ग्रेड-3, शारीरिक षिक्षा अध्यापक, वरिष्ठ सहायक, प्रयोगषाला सहायक, कनिष्ठ सहायक पद शामिल हैं।

18 मार्च तक कर सकेंगें आवेदन

इन पदों के लिये इच्छुक विभागीय शिक्षक और कर्मचारी 14 से 18 मार्च 2026 तक शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगें। चयन प्रक्रिया मेरिट/साक्षात्कार के आधार पर की जाएगी।

अंग्रेजी माध्यम में शैक्षणिक योग्यता धारक आवेदक को प्राथमिकता

आवेदक कक्षा 6 से 12 में अंग्रेजी माध्यम में शैक्षणिक योग्यता धारक हो एवं अंग्रेजी माध्यम में धाराप्रवाह पढ़ाने व बोलने की योग्यता रखता हो, को चयन में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। हिन्दी व संस्कृत विषय के आवेदकों के लिए यह बाध्यता नहीं है, लेकिन कक्षा 6 से 12 में अंग्रेजी माध्यम में शैक्षणिक योग्यता धारक को प्राथमिकता दी जाएगी।

बालिका सैनिक स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। नवीन सत्र 2026-27 में केवल कक्षा 6 प्रारंभ की जाएगी। इसमें 80 बालिकाओं को ही प्रवेश दिया जावेगा।

प्रतिनियुक्ति पर होगा चयन

इन पदों पर चयनित शिक्षकों और कार्मिकों को प्रारंभिक रूप से 3 वर्ष की अवधि के लिये प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया जाएगा। उनके कार्य प्रदर्शन की वार्षिक समीक्षा की जाएगी।

जिला स्तर पर होगा चयन

विभागीय निर्देशों के अनुसार आवेदन के बाद पात्र अभ्यर्थियों का चयन एवं पदस्थापन नियमानुसार किया जाएगा। चयनितों को जयमलसर(बीकानेर) और मोहनपुरा(सीकर) स्थित राजकीय बालिका सैनिक स्कूलों में पदस्थापित किया जाएगा।

Applications Invited for Deputation to Various Posts at Pujya Ramidevi Ramnarayan Rathi Government Girls Sainik School, Jaimalser (Bikaner) and Maharav Shekhaji Government Girls Sainik School, Mohanpura (Sikar) for Session 2026–27
Bikaner, 13 March: The Directorate of Secondary Education, Bikaner has invited applications through deputation for various posts in two Government Girls Sainik Schools that will operate from the academic session 2026–27.
According to the order issued by the Directorate of Secondary Education, applications have been invited from departmental teachers and staff on a deputation basis for Pujya Ramidevi Ramnarayan Rathi Government Girls Sainik School, Jaimalser (Bikaner) and Maharav Shekhaji Government Girls Sainik School, Mohanpura (Sikar).
As per the order, applications have been invited for several posts including Senior Teacher, Teacher Level-2, Teacher Level-1, Senior Computer Instructor, Librarian Grade-3, Physical Education Teacher, Senior Assistant, Laboratory Assistant, and Junior Assistant.
Applications Open Until 18 March
Interested departmental teachers and employees can apply online through the Shala Darpan Portal from 14 March to 18 March 2026. The selection process will be based on merit and/or interview.
Preference for Candidates with English-Medium Academic Qualification
Applicants who possess academic qualifications in English medium from Class 6 to 12 and have the ability to teach and speak English fluently will be given preference during selection. This condition is not mandatory for applicants of Hindi and Sanskrit, but preference will still be given to those with English-medium academic qualifications from Class 6 to 12.
The Girls Sainik Schools will provide education from Class 6 to 12 in English medium. In the new academic session 2026–27, only Class 6 will start initially, and 80 girls will be admitted.
Selection on Deputation
Teachers and staff selected for these posts will initially be appointed on deputation for a period of 3 years. Their annual performance will be reviewed during this period.
District-Level Selection
According to departmental instructions, eligible candidates will be selected and posted as per rules after the application process. Selected candidates will be posted at the Government Girls Sainik Schools located in Jaimalser (Bikaner) and Mohanpura (Sikar).

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *