March 18, 2026

बीकानेर के इस क्षेत्र में बिजली कर्मचारी और स्थानीय लोगों में माहौल गर्म हुआ पुलिस मौके पर पहुंची,

0
IMG_20260312_135507.jpg

बड़ी खबर इस वक्त नया शहर थाना क्षेत्र से है जहां के नथानियों की सराय इलाके में बृहस्पतिवार को उसे समय हंगामा खड़ा हो गया जब बिजली विभाग कंपनी के कर्मचारी बिजली मीटर बदलने और नई केबल लाइन डालने पहुंचे निजी बिजली कंपनी की टीम का स्थानीय लोगों से विवाद हो गया और देखते-देखते माहौल गर्म हो गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बन गया।

निजी बिजली कंपनी के कर्मचारी मीटर बदलने और लाइन से जुड़ा कार्य करने के लिए क्षेत्र में पहुंचे थे और लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी होने लगी मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई।और हालात को संभालने के लिए नया शहर थाना और कोतवाली थाना क्षेत्र से पुलिस पहुंची दोनों थानों के थाना अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को निरंतरण किया और लोगों को शांत किया फिलहाल मामले में समझाइए चल रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *