March 18, 2026

बीकानेर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बड़ी खबर बीकानेर शहर के नोखा थाना क्षेत्र से है जहां पर एक महिला को नौकरी का झूठा झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वह अश्लील फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है ।

पीड़िता की शिकायत पर नोखा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है पीड़ित ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले दो सालों से नोखा में एक निजी अस्पताल में कार्य कर रही है इसी दौरान दवाइयां के प्रचार प्रसार का काम करने वाला एक युवक  अस्पताल  आता था धीरे-धीरे उसने पीड़िता से जान पहचान बढ़ाई और बीकानेर के किसी बड़े अस्पताल में अच्छी सैलरी पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया भरोसे के लिए उसने पीड़िता से उसके शैक्षणिक कागजात भी ले लिए रिपोर्ट के अनुसार 17 नवंबर 2025 को आरोपी उसे इंटरव्यू के लिए बहाने बीकानेर ले गया वहां एक होटल में इंटरव्यू होने की बात कह कर उसने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिला दिया और बेहोशी की हालत का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल में अश्लील फोटो वीडियो बना लिए इसके बाद आरोपी उन फोटो वीडियो को वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसे कई बार बीकानेर ले जाकर दुष्कर्म करता रहा ।

पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जनवरी 2026 को आरोपी से नशीला पदार्थ पिलाकर जयपुर ले गया जहां उसने धमकाकर को कागजों पर जबरदस्ती साइन करवा लिए और खुद को उसका पति बताने लगा पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे अपने घर ले गया जहां एक कमरे में बंद रखकर उसके साथ मारपीट की गाली गलौज करता और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनता रहा अंत में 7 मार्च 2026 को पीड़िता किसी तरह आरोपी के घर से निकलकर नोखा स्थित अपने पिता के घर पहुंच गई इसके बाद उसने नोखा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के अनुसार मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *