बीकानेर नहर के किनारे महिला का सुसाइड नोट और कपड़े मिलने के मामले का खुलासा हुआ
बीकानेर के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में नहर किनारे सुसाइड नोट और कपड़े और गहने छोड़कर एक महिला अपने बच्चीयो संग लापता हो गई, और आशंका यह जताई जा रही थी कि महिला ने नहर में छलांग लगा ली बच्चीयो सहित लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आया है महिला को शनिवार की रात्रि पुगल क्षेत्र से सुरक्षित ढूंढ लिया गया है महिला अपनी मां और बच्चियों के साथ एक होटल के बाहर बैठी थी।
जानकारी में बता दें कि सत्तासर के पास शुक्रवार को आरडी 605 मैंना पत्नी हीरालाल के कपड़े और सुसाइड नोट नहर किनारे मिला था, सुसाइड नोट में महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे इसके बाद पुलिस ने मामले को सामूहिक आत्महत्या मानते हुए सर्च अभियान शुरू किया था। और शुक्रवार और शनिवार को पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था।
