बीकानेर महिला दो बच्चियों सहित लापता हुई पुलिस को मिला सुसाइड नोट।
दुखद खबर खाजूवाला क्षेत्र से है जहां पर इंदिरा गांधी नहर किनारे चप्पल और लुगड़ी सुसाइड नोट और गहने छोड़कर एक महिला अपनी दो बच्चियों के सहित लापता हो गई सूचना के बाद एसडी आर एफ, और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन फिलहाल महिला का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। घटना सवेरे 10:00 बजे छतरगढ़ थाना क्षेत्र सत्तासर आर डी 605 की है।
महिला ने सुसाइड नोट में लिखा- मेरा पति और सास मिलकर मुझे रात्रि में पीटते हैं। घंटों तक होश नहीं आता। मैं अपनी बच्चियों को आत्महत्या करने के लिए साथ ले जा रही हूं। मेरी सास शराब की आदी है, मेरी बच्चियों का वारीस कौन होगा? पुलिस से अपील है पति और सास के अलावा किसी और को झूठा दोषी नहीं ठहराया जाए। मैं बहुत परेशान हूं।
