बीकानेर इस क्षेत्र में गटर से निकल रहे हैं 500-500 के नोट मौके पर पहुंची पुलिस,
हैरान करने वाली बड़ी खबर इस वक्त बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाने के अंत्योदय नगर से है जहां पर एक बड़ी घटना सामने आई है और एक गटर चेंबर के अंदर से भारी मात्रा में पांच पांच सो के नोट निकल रहे हैं मामले की सूचना मिलते ही क्षेत्र मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सूचना मिलने के बाद पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई, घटना अंत्योदय नगर में पार्क के पास की है
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार जैसे ही इस बात की सूचना लोगों को मिली की गटर से 500- 500 के नोट निकाल रहे हैं तो लोग गटर के अंदर से, हाथ डालकर गंदे पानी से नोट निकालने लगे, सोचना यह भी है कि कुछ लोग बाइक पर नोट लेकर वहां से मौके से निकल गए। पुलिस तुरंत सूचना पर मौके पर पहुंची और लोगों को रोकते हुए नोटों को कब्जे में लेने लगी। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और नोट कहां से आए इसकी जांच की जा रही है।