नाबालिक छात्रा दे रही थी परीक्षा दसवीं की बाथरूम में बच्चों को दिया जन्म।
हैरान करने वाली घटना मध्य प्रदेश के धार जिले से है जहां सेक्टर 1 थाना इलाके में एक प्राइवेट स्कूल में दसवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान एक नाबालिक छात्रा ने बाथरूम में बच्चों को जन्म दे दिया इसके बाद हड़कंप मच गया।
छात्र 10वीं कक्षा का गणित का पेपर दे रही थी परीक्षा प्रभारी नरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के दौरान, छात्र अचानक अपनी सीट से उठी और शौचालय जाने के लिए कहा, 15 मिनट तक छात्र नहीं लौटी तो उन्होंने एक महिला कर्मचारी को छात्र को देखने हेतु भेजा महिला कर्मचारियों ने जाकर देखा तो बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था और अंदर से एक नवजात बच्चे की रोने की आवाज आ रही थी, स्कूल प्रशासन ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के द्वारा छात्र को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने पुष्टि की की बच्चा और उसकी मां दोनों पूरी तरह स्वस्थ है,
सेक्टर 1 थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू की है,