पुलिस ने अलमारी का ताला ठीक करने के बहाने चोरी करने वालों को पकड़ा
बीकानेर की व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने, घरों में ताला चाबी ठीक करने के बहाने चोरी करने वाले अंतर राज्य ग्रुप के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शहर की पाश कॉलोनी में अलमारी का ताला ठीक करने के बहाने जेवर और नगदी चुरा लिया था।
