बीकानेर ट्रक ने पिकअप गाड़ी को मारी टक्कर एक व्यक्ति घायल।
बीकानेर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना घटित हुई, इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की घायल होने की सूचना है, मिली जानकारी के अनुसार रिडमलसर चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर एक होटल के छापरे में जाकर घुस गया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप गाड़ी पूरी तरीके से छतिग्रस्त हो गई, दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।