बीकानेर भरे बाजार में दुकान में एसिड फेंकने की घटना।
एसिड फेंकने की घटना बीकानेर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र बड़ा बाजार से है जहां पर एक दुकान में एसिड फेंकने की घटना घटित हुई और घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई जानकारी के अनुसार यह घटना बड़ा बाजार क्षेत्र स्थित ज्योति ट्रेडिंग कंपनी की है जहां पर व्यक्ति ने दुकान में अचानक एसिड फेंक दिया इसके बाद बाजार में हड़कंप मच गया, मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार एसिड फेंकने की वजह से दुकान में काउंटर और वहां रखे सामान एसिड से जल गया, गनीमत यह रही कि एसिड की चपेट में कोई दुकानदार सीधे तौर पर नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था, घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना से पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई।
