बीकानेर युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की
बीकानेर के सेरूणा थाना क्षेत्र इलाके में एक युवक द्वारा ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, घटना 10 फरवरी के रात्रि की बताई जा रही है, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
मृतक के भाई ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि, हादसा सुडसर से डूंगरगढ़ की तरफ 4 किलोमीटर दूर गोपालसर की रोही मैं घटित हुईपरिवादी ने बताया कि उसके छोटे भाई भानी सिंह ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली कर ली हालांकि, युवक ने यह आत्मघाती कदम किस कारण से उठाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है,