February 11, 2026

बीकानेर के के ई एम रोड पर अग्रवाल नमकीन भंडार दुकान में लगी भीषण आग।

0
IMG_20260207_151412.jpg

आगजनी की घटना बीकानेर के व्यस्त क्षेत्र के ई एम रोड से है जहां पर अग्रवाल नमकीन भंडार में ऊपर के हिस्से में आज अचानक भीषण आग लग गई आग लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आजू-बाजू के लोग दहशत में आ गय आग की लपटे काफी तेज होने के कारण मामला गंभीर हो गया, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की तीन गाड़ियां भी आग बुझाने पहुंच गई दम कल के कर्मचारीयों ने बड़ी मस्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया लेकिन दुकान में रखें ज्वलनशील सम्मान के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बन गई फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन दुकान और आसपास के क्षेत्र को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है पुलिस ने एतिहात के तौर पर क्षेत्र को घेर लिया है और लोगों को दूर रहने की अपील कर रही है आग लगने के कारण अभी तक मालूम नहीं चल पाया है दमकल के कर्मचारी और पुलिस कार्यवाही पूरी होने के बाद कितना नुकसान हुआ है और किन कारण से आग लगी है इसकी जांच शुरू करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *