बीकानेर के प्रसिद्ध मंदिर में महिलाओं के गले से सोने की चोरी की वारदात।
बीकानेर शहर के प्रसिद्ध मंदिर कोडमदेसर में अपराध की घटना सामने आई है जहां पर भीड़ का फायदा उठाकर दो बुजुर्ग महिलाओं से सोने की लूट की गई हैरानी की बात है कि यह लूट करने वाली भी महिलाएं थी घटना पुरी सीसीटीवी में भी कैद हो गई। चोरों ने दो अलग-अलग महिलाओं को अपना निशाना बनाया और,3.25 ग्राम सोने के आभूषण पार कर लिए, दोनों ही मामलों में चोरी करने वाली महिलाएं थी घटना पूरी सीसीटीवी में कैद हो गई,
जानकारी के अनुसार कोलकाता निवासी एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ी गई जिसकी शिकायत गजनेर थाने में की गई है, पीड़ित महिला के पति ने बताया कि रविवार को वह 1:00बजे मंदिर में दर्शन करने बच्चों के साथ गए थे, जब वह दर्शन कर रहे थे तो भीड़ का फायदा उठाकर, किसी महिला ने उनके गले की चेन तोड़ दी सोने की चेन का वजन 1.25 ग्राम बताया गया है, और घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई जिसमें महिला चैन तोड़ते हुए दिखाई दे रही है,
वहीं दूसरी घटना में बीकानेर शहर की बांद्रा बास निवासी महिला संतोष देवी, ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है और बताया कि वह अपने दामाद और बेटी के साथ मंदिर में दर्शन करने गई थी इस दौरान लाइन में खड़े समय किसी महिला ने उनके गले से सोने का मादलिया और सोने का लॉकेटफ्रेम पार कर लिया जिसका वजन 2 तोला बताया गया है। शिकायत के आधार पर गजनेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों ही वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, और आरोपियों की तलाश में जुटी है।