February 11, 2026

ड्राइवर की किस्मत चमकी रातों-रात बना 10 करोड़ का मालिक।

0
IMG_20260118_222631.jpg

रातों रात करोड़पति बनने का मामला हरियाणा के सिरसा से है जहां पर, एक ड्राइवर पृथ्वी सिंह की किस्मत रातों-रात बदल गई, और 10 करोड रुपए की लॉटरी लग गई पृथ्वी सिंह ने पंजाब स्टेट लोहड़ी मकर संक्रांति, 2020 का 10 करोड़ का बंपर इनाम जीता है, इनाम जीतने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया पृथ्वी सिंह की पत्नी एक प्राइवेट स्कूल में चपरासी का कार्य करती है, पृथ्वी सिंह हरियाणा की रानियां के नजदीक मोहम्मद पुरिया गांव में रहने वाले हैं, पृथ्वी सिंह ने बताया कि उन्होंने 500 200 और ₹100 के तीन टिकट खरीदे थे जिनमें से ₹500 के टिकट पर 10 करोड़ का इनाम लग गया, लॉटरी बेचने वाले मदन ने उनको फोन पर इस बात की सूचना दी कि उनका पहला इनाम लग गया है यह बात सुनने के बाद उनको यकीन ही नहीं हुआ, उनके लिए यह सपने जैसा था लेकिन मदनलाल ने उनको यकीन दिलाया, कि सच में उनका 10 करोड़ की लॉटरी लगी है तो फिर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *